ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कॉर्पोरेट कॉलेज में छात्रों की उपस्थिती कम होने पर जुर्माना वसूले जाने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, तीन प्रोफेसर्स पर केस दर्ज

भोपाल : 22/6/2023 : प्रांत मंत्री मध्य भारत आयुष पाराशर का आरोप है कि, कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी में शॉर्ट अटेंडेंस के लिए छात्रों से फाइन लिया जा रहा है | कुछ छात्रों की शिकायत पर महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया | छात्रों के पक्ष में बात करने पर कॉलेज फ़ैकल्टी ने नाराजगी जताई और दोनों पक्षों में बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई  इसकी शिकायत करने एबीवीपी कार्यकर्ता पीड़ित छात्रों के साथ मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बिलखिरिया थाने पहुंचे | तब तक कॉलेज फ़ैकल्टी भी वहां पहुँच गए थे, यहाँ पुलिस ने डेढ़ घंटे तक एफआईआर दर्ज नही की, और थाने में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी | इस दौरान उन पर लाठीचार्ज भी किया गया नाराज कार्यकर्ताओं ने  धरना प्रदर्शन किया | इस सूचना पर एसपी देहात किरणलता केरकेट्टा और डीआईजी देहात मोनिका शुक्ला भी मौके पर पहुंची | दोनों अफसरों ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे फुटेज देखने के बाद रात 3 बजे टीआई बीपी सिंह, एसआई नवीन मिश्रा और सिपाही सुमित को लाइन अटैच कर दिया गया | इसके बाद धरना खत्म हुआ | वहीं एसपी किरणलता का कहना है कि लाठीचार्ज की बात गलत है, सीसीटीवी में कार्यकर्ताओं से हाथ से मारपीट नज़र आ रही है, जो डंडे पुलिसकर्मियों के हाथ में थे वो खदेड़ने में इस्तेमाल हुए हैं | ऐसा इस कारण हुआ क्योंकि, छोटे से कमरे में 30-40 कार्यकर्ता पहुँच गए थे और उस समय लाइट नही थी इसलिए एफआईआर में देरी हुई | पुलिस ने एक कार्यकर्ता की शिकायत पर कॉलेज के तीन प्रोफेसर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है | 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com