ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया के खराब डीप फ्रीजर में रखा शव चूहों ने कुतरा |

भोपाल : 22/6/2023 : हमीदिया अस्पताल में बड़ी लापरवाही के चलते मर्चुरी में रखे शव को चूहों ने कुतर लिया इस घटना का जिम्मेदार वार्ड बॉय को ठहराया जा रहा है | दरअसल, मर्चुरी में कुल 8 डिसेक्टर हैं, उनको तो यह पता भी नही कि कौन सा डीप फ्रीजर ठीक से बंद नही होता है, ऐसे में वो ऐसे डीप फ्रीजर में शव रखते ही नही हैं लेकिन परेशानी यह है कि मर्चुरी करीब साढ़े पाँच बजे बंद हो जाती है, तब चाबी हमीदिया अस्पताल की कैजुअल्टी में मौजूद सीएमओ को दी जाती है, रात में कोई शव आता है तो उसे मर्चुरी में रखने की ज़िम्मेदारी वार्ड बॉय की होती है | वार्ड बॉय शव मर्चुरी में रखने के दौरान अकेला होने के कारण शव रखकर जल्दी बाहर निकलने की कोशिश करता है | कमेटी की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि रात में शव रखने के बाद वार्ड बॉय ने डीप फ्रीजर का गेट ठीक से बंद नही किया इस कारण चूहे अंदर घुस गए और शव कुतर लिया | मेडिकोलीगल इंस्टीट्यूट की ओर से दी गई रिपोर्ट में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया है कि इस प्रकार की घटनाओं को कैसे रोका जाए | जांच कमेटी ने जीएमसी डीन डॉ. अरविंद राय और हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया से बात की, इसके बाद ये निर्णय लिया गया कि मर्चुरी बंद होने के बाद यहां एक गार्ड तैनात होगा, जो रात में आने वाले शव को ठीक से रखना सुनिश्चित करेगा | साथ ही रजिस्टर में शव लेकर आने वाले वार्ड बॉय की जानकारी भी दर्ज करेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com