ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रातीबड़ में टर्निंग पर अनियंत्रित होकर तेज़ रफ्तार बाइक कुएं में गिरने से चालक की मौत |

भोपाल : 22/6/2023 : रातीबड़ इलाक़े में रहने वाला 37 वर्षीय अनिल कर्मा मजदूरी करता था, मंगलवार वह साथी जितेंद्र कर्मा के साथ अपने साढ़ू भाई संजय के पास पार्टी करने गए थे | रात में पार्टी करके अनिल और जितेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे, बाइक अनिल चला रहा था | मालीखेड़ा और सिकंदराबाद के बीच 4 दिन पहले बनी सड़क किनारे बोल्डर पड़े थे | टर्निंग पर तेज़ रफ्तार बाइक बोल्डर पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित हो गई | बाइक सड़क से करीब 20 कदम दूर कुएं की मुंडेर से टकराई जितेंद्र उछलकर दूसरी तरफ गिरा, जबकि अनिल बाइक सहित कुएं में गिर गया बाइक कुएं में डली मोटर में फंस गई और वह पानी में डूब गया | कुछ देर बाद जब जितेंद्र को होश आया तो उसे अनिल नही दिखा कुएं में उसे बाइक दिखी | उसने गाँव में जाकर ग्रामीणों को जगाया इसके बाद सरपंच और ग्रामीण इकट्ठा हुए | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू कर 30 फीट गहरे कुएं में से बाइक और युवक का शव बाहर निकाला पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com