ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
उज्जैन की कोर कमेटी की बैठक में भाजपा नेताओं की आपसी कलह खुलकर सामने आई |

भोपाल : 23/6/2023 : बुधवार को सीएम निवास में उज्जैन की कोर कमेटी की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के खिलाफ पूर्व मंत्री पारस जैन और पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय सहित तमाम नेता आ गए | मंत्री यादव और डॉ. मालवीय के बीच तकरार हुई | मामला मंत्री यादव द्वारा खुद की जमीन को मास्टर प्लान में लाने से जुड़ा है यह जमीन सिंहस्थ की थी, जिसे आवासीय किया जा रहा है | पारस जैन और मालवीय ने कहा कि इससे गलत संदेश जा रहा है | नकारात्मकता फैल रही है मालवीय ने कहा कि मंत्री ने अपनी और परिवार की 500 बीघा जमीन आवासीय कराई है, इतना कहते ही मंत्री यादव भी बोल पड़े उन्होने इन सब बातों को गलत बताया | उन दोनों की बहस देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद अवाक रह गए | विवाद के दौरान सीएम ने कहा कि मैं ट्यूट करके बता चुका हूं कि अभी मास्टर प्लान लागू नही हुआ है, तो जमीन कैसे बाहर होगी इस पर मालवीय ने कहा कि भाई साहब इससे कुछ नही होगा कैबिनेट में ले जाकर स्थिति स्पष्ट करना होगी, उन्होने कहा कि यह पब्लिसिटी के लिए नही है जनता को जवाब देना है | इससे पहले सागर और शिवपुरी में भी भाजपा नेताओं में अनबन हुई थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com