ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची प्रेमी ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर जंगल में फेंका शव, दोनों आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल/ रायसेन : 23/6/2023 :  आनंद नगर बस्ती, पिपलानी भोपाल में रहने वाले 35 साल के राम गोपाल मीना की पत्नी सुनीता मीना का करीब 15 वर्ष से आनंद नगर में ही रहने वाले राजेश मीना से प्रेम प्रसंग चल रहा था | पति को जब उन दोनों के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो उसे ये बात नागवार गुज़री लेकिन सुनीता और राजेश के बीच चल रहा प्रेम खत्म नही हुआ और दोनों के बीच रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए सुनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची | उसने अपने प्रेमी से कहा कि पति को शराब पिलाकर हत्या कर देना और उसे दो हज़ार रुपए भी दिए | पुलिस को 5 जून को जंगल से दोपहर 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कुचली लाश मिली थी अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो और पहचान के लिए कुछ जानकारी डाली, इसके बाद मृतक के 13 वर्षीय बेटे ने ये फोटो देखकर पिता रामगोपाल का शव होने की बात परिचितों को बताई इसके बाद पुलिस से संपर्क कर मृतक के बारे मे बताया गया | पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी सुनीता से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया, पुलिस ने हत्या करने वाले राजेश मीना और हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी सुनीता मीना को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, मोबाइल और बाइक आदि को जब्त कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com