ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा और कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारियों ने सीईओ से कहा लोगों के घरों तक नहीं पहुँच रहे बीएलओ |

भोपाल : 23/6/2023 : गुरुवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतीक दलों की बैठक बुलाई इसमें भाजपा और कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारियों ने सीईओ अनुपम राजन से बीएलओ के लोगों के घरों तक नहीं पहुँचने की शिकायत की, राजन ने इस पर सभी कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश दिए | बैठक में भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, चुनाव कार्य प्रभारी एसएल उप्पल और अशोक विश्वकर्मा मौजूद थे | कांग्रेस से चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया, संजय कामले, बसपा के सीएल गौतम और आम आदमी पार्टी के सुमित चौहान मौजूद थे | इस दौरान सीईओ ने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोट कर सकेंगे | सीईओ अनुपम राजन ने कहा कि 2 अगस्त को सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा | 2 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता  सूची में नाम जुड़वाने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे | अगस्त में शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे और बीएलओ घर-घर जाएंगे | 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा | धनोपिया का कहना था कि एक ही जगह पर तीन साल पूरे करने वाले जिन अधिकारियों – कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं, उनकी सूची हमें भी उपलब्ध कराई जाए | इस पर राजन ने कहा कि ट्रांसफर संबन्धित विभाग द्वारा किया जाता है और सूची भी सार्वजनिक रहती है |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com