ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पेपर लीक की घटनाएं रोकने के लिए मशीनों की खरीद के लिए कीमत से 55 करोड़ रु. से अधिक भुगतान की तैयारी |

भोपाल : 24/6/2023 :( नुजहत सुल्तान )  पेपर लीक होने की घटनाएं रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल 3500 कंप्यूटर, फोटोकॉपीयर मशीन , यूपीएस और एंटीवायरस की खरीदी कर रहा है | सरकारी जेम पोर्टल से बाहर हो रही इस खरीदी में कीमत से 55 करोड़ रु. ज़्यादा भुगतान की तैयारी है | खरीद में सवाल इसलिए भी है कि जिन फ़र्मों ने इसमें भाग लिया है, उनका सिक्योरिटी डिपॉजिट एक ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मनीषा मार्केट स्थित शाखा से हुआ है | टेंडर भी दो-दो मिनट के अंतराल में डाले गए हैं | सामान की खरीदी के लिए टेंडर में कुछ ऐसे स्पेसिफिकेशन डाले गए हैं, जिनमें कंपनी विशेष के उपकरण ही आ पाएं | माशिंम ने जेम पोर्टल से बाहर बीओक्यू व्यवस्था में खरीदी के लिए टेंडर जेम पोर्टल पर ही डाले इसका उपयोग तब किया जाता है, जब जेम पोर्टल पर खरीदे जाने वाले सामान नही हो | 2017 के गवर्नमेंट फाइनेंशियल रूल के मुताबिक बीओक्यू में बीड निकालने का प्रावधान ही नही है | एक मई से यह व्यवस्था पूरी तरह इसलिए बंद कर दी गई है, क्योंकि लगातार गड़बड़ियों की शिकायत हो रही है जेम पोर्टल पर डेल कंपनी के कंप्यूटर की कीमत सबसे अधिक है, जबकि, एसर की कीमत सबसे कम 46 हज़ार है | यदि माशिम एसर कंप्यूटर के साथ बाकी चीजों की खरीदी करता है तो अधिकतम खर्च 35 करोड़ आता है | यदि एसर की जगह डेल कंप्यूटर लिया जाता है तो कुल खरीदी के बजट में पांच करोड़ रु. बढ़ जाते हैं | यानि कुल खरीदी 40 करोड़ तक पहुँचती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com