ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फैक्ट्री कर्मचारी ने खुद अपने सेठ को अपहरण की सूचना देकर मोबाइल बंद क्यों कर लिया ? अपहरण या साजिश, पुलिस मामले की जांच में जुटी |

भोपाल : 24/6/2023 : दीपड़ी निवासी 30 वर्षीय सूरज साहू टायर  रिमोल्ड का काम करता है | रविवार को ही सूरज और उसकी पत्नी अपने दो बच्चो को लेकर राधापुरम में रहने आए थे | गुरुवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी, रात सवा दो बजे सूरज ने अपने सेठ को कॉल किया कहा कि कुछ लोग 4-5 टायर रिमोल्ड के लिए लेकर आ रहे हैं | इसके बाद सुबह सवा पाँच बजे दोबारा कॉल आया सूरज ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे गोली मार दी है और अगवा कर लिया है | मेरे हाथ पैर बांध कर मुझे कार की डिग्गी में भर दिया है, इसके बाद फोन बंद कर लिया | कर्मचारी ने अपने अगवा होने की सूचना अपने सेठ को दी, उसने कहा मेरे हाथ पैर बांध कर कार की डिग्गी में भर दिया है मुझे गोली मार दी है | अब सवाल ये उठता है कि अगर अपहरणकर्ताओं ने कर्मचारी को गोली मार दी और उसके हाथ पैर बांध दिए तो उसने सेठ को कॉल केसे किया ? जैसा कि उसने बताया कि उसे कार की डिग्गी में भर दिया है,  तो क्या वहां से कॉल करना संभव है ? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है | फिलहाल पुलिस को अभी सिर्फ इतना ही पता चला है कि कर्मचारी ने काफी कर्ज ले रखा था | हालांकि पुलिस को फैक्ट्री के बाहर सीसीटीवी कैमरे नही मिले हैं, अब तक पुलिस को ऐसा कोई सबूत नही मिला है जिससे सूरज के अपहरण की बात सही साबित हो फिर भी पुलिस इसे अपहरण मानकर ही जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com