ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप |

भोपाल : 24/6/2023 : विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में एक बार फिर बहस छिड़ गई | जगह जगह कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरों के साथ आपत्तीजनक पोस्टर चिपकाए गए | कमलनाथ के चेहरे के साथ मनीषा मार्केट में ‘वॉन्टेड करप्शन नाथ’ के पोस्टर लगाए गए वहीं शोर्य स्मारक व आसपास की जगहों पर 18 साल के घोटाले का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर भी लगा दिए गए | इसमें शिवराज को ‘घोटाला राज’ की संज्ञा देते हुए व्यापंम, ई-टेंडरिग, डंपर आदि घोटालों का आरोपी बताया है | रीवा में भी कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में चूना भट्टी थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई | कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने एक दूसरे पर निशाना साधा कमलनाथ ने कहा, देश में सबसे भ्रष्ट सरकार मप्र की है, और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं | पंचायत से लेकर मंत्रालय तक एक व्यवस्था बनाई है पैसा दो काम लो ये इनका नारा है | कमलनाथ ने कहा कि तीन साल से आप सरकार में हैं हमारी सरकार मे भ्रष्टाचार था तो आपने केस क्यों नही चालाया, इनक्वायरी क्यों नही की, कमलनाथ ने कहा मेरे 47 साल के राजनीतिक जीवन में सत्ता में रहते हुए भी एक भी भ्रष्टाचार का मामला नही है | मुझे भाजपा से किसी प्रमाण पत्र की ज़रूरत नही है | वहीं वीडी शर्मा ने कहा इन पोस्टरों से भाजपा का विकास छुप नही सकता वहीं कमलनाथ के आपत्तीजनक पोस्टरों के मामले में उन्होने कहा कि भाजपा का इसमें कोई लेना देना नही है | कांग्रेस में पुत्रों को आगे बढ़ाने के लिए लड़ाई चल रही है, यह उसी का नतीजा है | कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है | कांग्रेस और कमलनाथ को इस आपसी अंतर्द्वंद के बारे में विचार करना चाहिए |          

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com