ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रविवार को तेज़ रफ्तार बारिश ने भोपाल सहित कई इलाकों को डुबोया, 29 जून तक भारी बारिश के आसार |

भोपाल : 26,6/2023 : मप्र में रविवार शाम 6:30 से रात 8:30 बजे तक धमाकेदार बारिश हुई 2 घंटे की इस तेज़ रफ्तार बारिश ने भोपाल सहित कई जिलों में सड़कों और घरों को डुबोया | यह सीजन की सबसे तेज़ रफ्तार बारिश मानी जा रही है, 4 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे में मानसून ने पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है | इससे पहले 2019 में भी ऐसा ही हुआ था, तब भी तूफान के असर के कारण मानसून तेज़ रफ्तार से पूरे मप्र में पहुंचा था | रविवार की बारिश से पूरे जून के महीने का कोटा पूरा हो गया है | मानसून ने रविवार को एक साथ दिल्ली- मुंबई में दस्तक दी, मुंबई में यह दो हफ्ते देर से तो दिल्ली में दो दिन पहले आया है | यह संयोग 62 साल बाद बना है, इससे पहले मानसून 21 जून 1961 को दिल्ली मुंबई में एक साथ पहुंचा था | शहर में हुई मानसून की पहली ही बारिश ने शहर में की गई व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है | हालात यह है कि भोपाल टॉकीज से लेकर बावड़िया कला तक सब जगह पानी जमा हो रहा है | कोलार रोड सिक्स लेन के लिए हुई खुदाई के कारण पूरी सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ है | लाला लाजपत राय सोसायटी के कुछ मकानों में इतना पानी भर गया कि उसे निकालने के लिए नगर-निगम से पंप बुलवाना पड़ा | सफाई न होने से बाग मुगालिया के निचले घरों में पानी भर गया | इसी नहर में सीवेज कनेक्शन जुड़े हैं, मंडी का कचरा भी नहर में आ रहा है | करोंद चौराहे स्थित दुकानों में और रतन कॉलोनी में मकानों में पानी भर गया शिकायत पर पहुंचे नगर-निगम अमले ने नाला साफ कर बड़ी संख्या में पॉलिथिन निकालीं | निगम हर साल नाला सफाई के नाम पर डेढ़ लाख रु. खर्च करता है, डेढ़ महीने से नाला सफाई चल रही है, लेकिन 60% नाले ही साफ हो पाए | नतीजा थोड़ी बारिश में ही पानी भर जाता है | मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है 29 जून तक भोपाल सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com