ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरटीओ में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट मिलते ही आरटीओ संजय तिवारी व एआरटीओ अनपा खान को हटाया |

भोपाल : 26/6/2023( नुजहत सुल्तान )  :कोकता स्थित आरटीओ में काफी समय से गड़बड़ियां सामने आ रही थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नही की जा रही थी 24 जून को आरटीओ में आरटीओ कार्यकर्ता व एआरटीओ अनपा खान के बीच विवाद होने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए | रविवार को अवकाश होने के बाद भी कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई के दौरान 13 साल से आरटीओ के पद पर जमे आरटीओ संजय तिवारी और 5 साल से एआरटीओ के पद पर रहीं अनपा खान को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है | संजय तिवारी का अपने अधीनस्थों एवं कार्यालयीन गतिविधियों पर नियंत्रण नही था | संजय तिवारी को आयुक्त कैंप कार्यालय भोपाल, तो अनपा खान को परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में अटैच किया गया है | बैतूल से आईं एआरटीओ रंजना कुशवाहा को प्रभारी आरटीओ बना दिया गया है | इस पूरे मामले की जांच के लिए उप परिवहन आयुक्त दिलीप सिंह तोमर की अध्यक्षता में जांच दल गठित कर दिया गया है | इस दल को 10 दिनों के अंदर अपना जांच प्रतिवेदन पेश करना है, साथ ही आरटीओ ऑफिस की कार्यशैली में सुधार के लिए अपनी अनुशंसा आयुक्त को सौंपनी होगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com