ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डॉक्टर दंपत्ति के घर से जेवर सहित लाखो रुपए की नगदी ले गई शातिर महिला ने पुलिस को दिया चकमा, डेढ़ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी |

भोपाल :26/6/2023 :( नुजहत सुल्तान )  पलाश रेसिडेंसी के सामने 45 बंगला स्थित सरकारी आवास में रहने वाले डॉक्टर अरविंद यादव और उनकी पत्नी अस्पताल ड्यूटी करने गए थे | घर पर उनकी नौ वर्षीय बेटी अकेली थी, करीब 12 बजे बच्ची ने कॉल करके बताया कि एक व्यक्ति ने घर के अंदर आकर बेडरूम से दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उससे पहले एक महिला खिड़की के पास आकर चंदा मांग रही है महिला उससे मम्मी-पापा का पूछ रही थी बाद में उस व्यक्ति ने बच्ची को उस कमरे से बाहर कर दिया जब उसने कॉल किया तब डॉ. यादव घर पहुंचे तो देखा अलमारी का लॉकर खुला था जब उनकी पत्नी आईं तो सामान चैक किया जिसमें सोने के जेवर और लगभग एक लाख रुपए गायब थे, टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि जब हमने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो उसमें 11:30 बजे एक महिला घर की खिड़की के बाहर खड़ी हुई दिख रही थी वह खिड़की से बच्ची के माध्यम से घर का सामान अपने बैग में रखते हुए दिखाई दी | जब बच्ची से दोबारा पूछा गया तो उसने पुरुष संबंधी जानकारी को गलत बताया और महिला के बारे में सारी जानकारी दी | फुटेज लेकर महिला की तलाश की गई, महिला पलाश तिराहे से लो फ्लोर बस में बैठी और हमीदिया रोड उतरी थी | नादरा बस स्टैंड से मंडीदीप की बस में सवार हुई थी, मंडीदीप में एक सुनार की दुकान पर पहुंची तो उसके स्पष्ट फुटेज पुलिस को मिल गए थे | जिसके आधार पर पुलिस ने शातिर महिला चोर को शिवपुरी के पास से गिरफ्तार किया है | पुलिस पाँच से ज़्यादा जिलों की खाक छानने के बाद महिला को गिरफ्तार कर सकी | महिला की पहचान ग्राम बोगड़ी, पचोर राजगढ़ निवासी मिश्री बाई नाथ (55) के रूप में हुई है, वह झांसी रोड पर शिवपुरी में परिवार के सदस्यों के साथ टपरा बनाकर रह रही थी, मिश्री बाई ने डॉक्टर यादव के घर चोरी करना स्वीकार कर लिया है, उसने चोरी के जेवर और नगदी से गिरवी रखे अपने वाहन छुड़ा लिए थे | पुलिस ने करीब दस लाख रुपए कीमत का सोना बरामद किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com