ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुरदीप ठाकुर की मौत को लेकर दिग्विजय सिंह और भूपेंद्र सिंह में तकरार |

सागर : 26/6/2023 : रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मंत्री भूपेंद्र सिंह की सभा में बोलने पर युवक सुरदीप ठाकुर की संदिग्ध हालत में मौत का जिक्र किया | भूपेन्द्र सिंह ने 6 ट्वीट कर इसका जवाब दिया और कहा ‘कांग्रेसी झूठ के पाँव नहीं होते’ बस पंजे होते हैं | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह के सामने फसल का मुआवजा नहीं मिलने की बात करने वाले युवक सुरदीप ठाकुर के खिलाफ मंत्री की सभा में बोलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था | एवं युवक का टपरा गिराया था | प्रशासन उसे प्रताड़ित कर रहा था, एक व्यक्ति से मुझे सूचना मिली है मैं पता लगा रहा हूँ | वहीं भूपेन्द्र सिंह ने दिग्विजय सिंह को जवाब देते हुए कहा कि मैं अचंभित हूँ आपकी सुनी सुनाई तथ्यहीन राजनीति से जिस सुरदीप ठाकुर ने मेरी सभा में मुआवज़ा देने का सवाल किया था उसके नाम पर तो भूमि थी ही नही, तो मुआवजे की बात कहाँ से उठी |  उन्होने कहा कि सुरदीप के जिस टपरे को गिराए जाने की बात उठ रही है वह टपरा तो एसडीएम कार्यालय के सामने आज भी मौजूद है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com