ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएनजी पंप स्थापित करने के लिए निगम ने दी बस स्टैंड के सामने की ढाई हज़ार वर्ग फीट जमीन, बस यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें |

भोपाल : 26/6/2023 : हलालपुरा बस स्टैंड के ठीक सामने सीएनजी पंप के लिए निगम प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से निजी गैस कंपनी को करीब ढाई हज़ार वर्ग फीट जमीन उपलब्ध कराई है |  नगर-निगम प्रशासन बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधा देने के बजाय स्टैंड ही खत्म कर रहा है | निगम प्रशासन शहर के अलग अलग इलाकों में निजी कंपनी के सीएनजी पंप स्थापित कराकर बड़े राजस्व के लालच में जनता के लिए उपयोगी बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों को खत्म कर रहा है | हलालपुरा  पर निर्माणाधीन सीएनजी पंप से निगम को अपने वाहनों के लिए 7% डिस्काउंट पर सीएनजी की बिक्री पर भी 3% का कमीशन मिलेगा | यही कारण है कि निगम के अफसरों ने बीते एक साल में शहर के 4 अलग-अलग इलाकों में सीएनजी पंप स्थापित करा दिए हैं | 5वां पंप हलालपुरा में बनाया जा रहा है | हालांकि नगर- निगम  सरकार का दावा है कि हलालपुरा बस स्टैंड पर भी जल्द यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा | लेकिन कब और कैसे इस बात का जवाब किसी के पास नही है | दो साल पहले नगर-निगम प्रशासन ने शहर में सीएनजी पंप स्थापित करने के लिए थिंक गैस कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है | जिसके तहत निगम ने 30 साल के लिए जमीन दी है, हालांकि अफसरों का दावा है कि गैस कंपनी यदि तय मापदंडों पर खरी नही उतरी तो निगम के पास कभी भी एग्रीमेंट कैंसिल कर जमीन वापस लेने का अधिकार होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com