ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राहगीरों के सामने दो बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ा |

इंदौर : 27/6/2023 : इंदौर में गांधी नगर की नैनोद मल्टी के सामने सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे गांधी नगर के पंचायत क्षेत्र में रहने वाले आयुष पिता लखन स्वामी को बदमाश करण और कार्तिक ने पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर घेर लिया और बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे खूब दौड़ाया और बाद में उसके चाकू से 7 से  8 वार किए | सीने में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक खून बह जाने के कारण उसे अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई | हैरत की बात तो ये है कि दिन दहाड़े 19 साल के आयुष को बदमाश दौड़ा दौड़ा कर चाकू घोंपते रहे लेकिन आते जाते लोग तमाशा देखते रहे वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नही की और न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी | इंसानियत धरती पर लगता है बची ही नही है अब तो बेखौफ बदमाश दिन दहाड़े लोगों के सामने हत्या करके चले जाते हैं लेकिन कोई कुछ नही कर पाता | फरार बदमाशों की 6 घंटे तक तो पहचान ही नही हो सकी देर रात एसीपी रूबीना मेजवानी मौके पर पहुंची, वायरल हुए हत्या के लाइव वीडियो के बाद गांधी नगर टीआई सहित पूरे थाने की टीम को बदमाशों को ढूंढने मे लगाया 7 घंटे बाद इलाके में बदमाशों के नाम कनफर्म हुए दोनों बदमाशो को पुलिस ने राउंडअप किया लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नही की |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com