ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मजदूरी करते समय महिला की कटी नाक हमीदिया के डॉक्टरों ने 40% बना दी दूसरी सर्जरी से नाक को पुरानी स्थिति में लाया जाएगा |

भोपाल : 27/6/2023 : ग्राम सेमरी निवासी ज्योति मेहर (27) पति रंजीत मेहर अपने पति के साथ मजदूरी करती है | 13 जून को ज्योति निर्माणाधीन मकान की छत पर खड़ी थी, तभी लोहे की एक शीट तेज़ी से आकर गिरि और ज्योति  की नाक बुरी तरह से कट गई | गंभीर रूप से घायल ज्योति को अगले दिन इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था | यहां शुरुआती इलाज के बाद उसको प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया | यहां ज्योति की नाक को दोबारा पुराना स्वरूप देने के लिए एक सर्जरी की जा चुकी है | जिसमें ज्योति की नाक करीब 40% तक बना दी गई है | अब 11 जुलाई को दूसरी और फाइनल सर्जरी करके नाक को 90% तक पुरानी स्थिति में लाया जाएगा | हमीदिया के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की माने तो ज्योति के मामले में सबसे अच्छी बात ये रही कि परिजन उसे बिना समय गवाए सीधे अस्पताल ले आए अभी क्षतिग्रस्त हिस्से के टिश्यू सिकुड़े नही थे ब्लड सप्लाई भी अच्छी थी ऐसे में रिकवरी ज़्यादा और तेज़ी से होगी | समय गुजरने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्से के टिश्यू सिकुड़ जाते हैं, ब्लड सर्कुलेशन भी खत्म हो जाता है ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी के बावजूद भी रिकवरी कम होती है | अकेली ज्योति ही नही इनके अलावा 35 वर्षीय एक अन्य महिला भी यहां अपनी कटी हुई नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए भर्ती है | महिला की करीब चार साल पहले एक हादसे में नाक कट गई थी तब से वह अपना चेहरा छुपाने को मजबूर है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com