ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिल्डर ने अपने ऑफिस में एमबीए छात्रा को 16 जून को मारी गोली मेट्रो अस्पताल में इलाज के दौरान 11 दिन बाद छात्रा ने दम तोड़ा |

जबलपुर : 27/6/2023 : नागरथ चौक के पास रहने वाली वेदिका सिंह ठाकुर 16 जून को अपना मोबाइल बेचने के लिए बिल्डर प्रियांश विश्वकर्मा के ऑफिस आई थी, बातचीत के दौरान प्रियांश द्वारा पिस्टल से गोली चलाई गई | वह गोली वेदिका की रीढ़ की हड्डी में फंस गई थी, गंभीर चोट आने से कमर के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था जिससे वेदिका मल्टी ऑर्गन फेलियर और बेहोशी की स्थिति मे थी | उसे वेंटिलेटर पर रखा था | घटना के बाद प्रियांश पुलिस को सूचना दिए बिना ही वेदिका को अस्पताल ले गया था, वहां से उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था | करीब चार घंटे बाद पुलिस व परिजनों को घटना की खबर लगी उसके बाद प्रियांश फरार हो गया था | 19 जून को प्रियांश के सरेंडर करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था | सोमवार सुबह 11 बजे वेदिका ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | पुलिस ने इस मामले में हत्या की कड़ी जोड़ दी है | पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com