ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुख्यमंत्री की घोषणा बनी उद्दोगों के लिए राहत का सबब : उद्दोगों का लाइसेंस दस साल तक के लिए मान्य, दस साल बाद कराना होगा नवीनीकरण |

भोपाल : 3/7/2023 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एजीएम और अवार्ड समारोह में   इस बात की घोषणा की, कि प्रदेश के छोटे, मध्यम और बड़े उद्दोगों को लाइसेंस दस साल के लिए दिया जाएगा | इसका नवीनीकरण भी दस साल बाद कराना होगा | कृषि के क्षेत्र में की गई तरक्की सहित अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र ने पंजाब – हरियाणा जैसे कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है | उन्होने उद्दोगपतियों को यह भरोसा दिलाया कि उद्दोगपति और सरकार पार्टनर की तरह काम करेंगे | फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. आरएस गोस्वामी ने समारोह में फार्मा, इंजीनियरिंग, एक्सपोर्ट सहित अन्य सेक्टर में मप्र में हुई वृद्धि के बारे में विस्तार से बताया | डॉ. गोस्वामी ने यह मांग रखी थी कि लाइसेंस नवीनीकरण की अवधि 10 साल या आजीवन की जाए | समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता नही दिया जाएगा | बेरोजगार युवाओं के लिए सीखो, कमाओ योजना लांच की जाएगी काम सीखने के बदले इन युवाओं को 8000 से 10000 रु. महीने तक दिए जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com