ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुरुष हेल्पलाइन में बढ़ी शिकायतों की संख्या : पति - पत्नी में विवाद के चलते बच्चे हो रहे पिता के प्यार से वंचित |

भोपाल : 3/7/2023 : पति-पत्नी के बढ़ते विवाद में बच्चों को पिता का प्यार नही मिल पा रहा है पत्नी अपने बच्चो को लेकर मायके रहने चली जाती है और पिता जब उससे मिलने जाता है तो उसे बच्चो के अपहरण के केस में फंसा दिया जाता है | इस प्रकार की कई शिकायतें पुरुष हेल्पलाइन में पहुंच रही हैं, पुरुषों का कहना है कि पत्नियां बच्चो को लेकर चली गईं और बच्चो से मिलने भी नही देती मिलने जाओ तो ससुर और साले द्वारा मारपीट कर भगा दिया जाता है | इसको लेकर अब पुरुषों के हित में काम करने वाली संस्थाओं ने चाइल्ड विजिटेशन राइट ( बच्चो से मिलने के अधिकार ) को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है | याचिका पर सुनवाई होना बाकी है, पुरुष संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा का कहना है कि चाइल्ड विजिटेशन राइट जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए | भाई वेल्फेयर सोसायटी के फाउंडर मेंबर जकी अहमद का कहना है कि पाँच साल तक बच्चा माँ के पास रहता है | इस दौरान बाल मन में पिता के खिलाफ इतना जहर भर दिया जाता है कि बच्चा जब पाँच साल का होता है और उससे पूछा जाता है कि किसके पास रहना है तो वह अपनी माँ को चुनता है | इस कारण पिता को भी पाँच साल के दौरान बच्चे से मिलने का अधिकार उसी तरह मिले जैसे माँ को दिया गया है, ताकि बच्चा माँ के साथ-साथ अपने पिता को भी पहचाने बच्चो से मिलने का अधिकार दोनों पक्षों पर अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com