ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
बजरंग दल चुनाव से पहले मप्र में लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ निकालेगा रथ यात्राएं |

भोपाल : 3/7/2023 : चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में बजरंग दल लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ रथ यात्राएं निकालेगा | दोनों रथयात्राएं प्रदेशभर में घूमने के बाद 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगी जहां एक बड़ी समापन सभा होगी | इसमें प्रदेशभर के हिंदू युवाओं को बुलाया जाएगा | बैठक में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि लव जिहाद और हिंदू समाज में विघटन रोकने के लिए मंदिरों से हिंदुओं का जुड़ाव बढ़ाना होगा | इसके लिए हमारा मंदिर आदर्श मंदिर अभियान शुरू किया जाएगा | विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव व्यवस्था को बॉलीवुड, वामपंथी शिक्षाविदों व अदालती फ़ैसलों और भोगवादी मानसिकता ने गहरा नुकसान पहुंचाया है | इस कारण बच्चों में संस्कारों की कमी, युवाओं में स्वच्छंदता और बुजुर्गों की दुरावस्था सामने आ रही है | इससे निपटने के लिए एकल हिंदू परिवारों ओर  नियमित रूप से अपने मूल परिवारों से संपर्क करने, पूर्वजों के स्थानों से जोड़ने पारिवारिक सहभोज जैसे कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com