भोपाल : 3/7/2023 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पिछले 18 सालों में मध्यान्ह भोजन बनाने में लगीं स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है | भाजपा सरकार ने उनका अपमान किया है, नाथ ने भेल दशहरा मैदान में महिला स्वसहायता समूह के सम्मेलन में कहा आप लोगों ने बताया कि मानदेय उचित नहीं मिलता सिलेंडर नहीं मिलता, और भी समस्याएं हैं | लेकिन कांग्रेस सरकार आने पर आपके साथ न्याय होगा नाथ ने कहा कि वो समूह की महिलाओं को रसोइया नही बल्कि समाजसेवक कहेंगे | क्योंकि, वे भोजन बनाती हैं, और बच्चो की देखभाल करती हैं वहीं नाथ ने गुरुपूर्णिमा पर दिए गए संदेश में कहा कि वो तो हनुमान जी को गुरु मानते हैं, जिनके कोई गुरु नहीं उनके गुरु हनुमान जी हैं |
|