ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्मार्ट रोड पर एक जगह वाहनों की लंबी कतार तो दूसरी और अवैध दुकाने दोनों तरफ अतिक्रमण से पैदल चलने वाले और साइकिल चालकों को हो रही दिक्कत |

भोपाल : 3/7/2023 : भोपाल में स्मार्ट रोड लाड़ली लक्ष्मी पथ का निर्माण 2020 में किया गया था, इसमें करीब 40 करोड़ रु. खर्चा किए गए थे | लेकिन अब उस रोड पर पैदल चलने तक की जगह नही है | फुटपाथ होने के बावजूद  भी राहगीरों को सड़क पर तेज़ रफ्तार वाहनों से बचते हुए निकलना पड़ता है | यहां साइकिल ट्रैक भी करीब दो साल से बंद पड़ा हुआ है | इस कारण साइकिल चालक भी मेन रोड पर ही चल रहे हैं, क्योंकि फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है | यहां 5 10 नही बल्कि सैंकड़ों वाहन खड़े हो रहे हैं, ऐसे में यहां से गुजरने वाले पैदल राहगीरों और साइकिल चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | स्मार्ट सिटी कंपनी के पैन सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश की पहली स्मार्ट रोड भारत माता चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहे तक बनाई गई है | इस सड़क के दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट भी बनाई गई है, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट पोल, साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाया गया है | जहां स्मार्ट रोड के ज़्यादातर हिस्से में वाहनों का कब्जा लोकार्पण के बाद से ही होने लगा था | इसके बाद भी अफसर इसकी अनदेखी कर रहे हैं, अफसर पत्र लिखकर भूल जाते हैं | सीधे कहे तो स्मार्ट सिटी के अफसर पुलिस को पत्र लिखकर अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, फिर पुलिस ट्रैक से वाहनों को हटवा रही है या नही इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है | यही कारण है कि वाहनों की पार्किंग और अवैध दुकानें यहां स्थायी होती जा रही हैं |      

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com