ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बकरियां चराने जा रहे 16 साल के युवक की डंडा मारकर हत्या कर बकरियां लेकर भागे चोर |

भोपाल : 4/7/2023 : राजधानी में मोबाइल चोर, चेन चोर, बैग चोर तो बहुत देखे हैं लेकिन पहली बार बकरी चोर की घिनौनी करतूत सामने आई है | दरअसल, ग्राम ललरिया में रहने वाले 16 वर्षीय जुबेर खां रोज़ की तरह अपने घर से 16 बकरा बकरियाँ लेकर जंगल की  तरफ निकला था | इन्हें चराने के लिए वह रोज़ सगोदरा नाले के पास जंगल में जाता था | दोपहर करीब 3 बजे तक उसे आसपास काम करने वाले लोगों ने देखा भी था, देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी | बैरसिया विदिशा के बॉर्डर पर सगोदरा नाले में उसका शव खून से लथपथ मिला सिर के पिछले हिस्से में किसी ठोस चीज़ से वार किया गया था | पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी, तकनीकी जांच में पुलिस को मौके पर 3 संदिग्धों की मौजूदगी के निशान मिले हैं, नाले के छिछले हिस्से में बकरियों के पैरों के निशान भी मिले हैं  इन्हें नाला पार करवाकर करीब 3 किमी तक पैदल ले जाया गया है, यहाँ आरोपियों ने बकरियों को एक लोडिंग वाहन में बैठाया और लेकर फरार हो गए | सोमवार को विदिशा में बकरा मार्केट भी लगता है पुलिस का अंदेशा है कि इन्हें यहाँ लगने वाले मार्केट में बेचा गया है | भोपाल और उसके आसपास लगने वाले बकरा मार्केट में भी आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है | पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com