ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया परिसर की एंबुलेंस पार्किंग में जिम्मेदारों की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी से मरीजों को एंबुलेंस सर्विसेस के लिए करना पड़ रहा 40% ज़्यादा भुगतान |

भोपाल : 4/7/2023 ( नुजहत सुल्तान ) : हमीदिया अस्पताल परिसर में पार्किंग का संचालन करने वाले कांट्रेक्टर की वसूली के कारण  मरीजों को एंबुलेंस सर्विसेस के लिए 40% अधिक भुगतान करना पड़ता है | यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी से बन रही है, इस बात का खुलासा पार्किंग कांट्रेक्टर के कर्मचारी के एक वीडियो से हुआ है, 1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में राजकुमार यादव किसी एंबुलेंस संचालक को पार्किंग ठेकेदार नरेंद्र गोस्वामी से मिलवाकर बात करवाने की बात करता दिखाई दे रहा है | वीडियो में वह कह रहा है कि शहर के भीतर एंबुलेंस ले जाने पर हर ट्रिप की बचत का 50% और लंबी दूरी के किराए का 10% पार्किंग ठेकेदार को देना होता है | विवादों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था बनाई है, इसके तहत जो एंबुलेंस हमीदिया में खड़ी होंगी उन्हें 2000 रु. महीना पार्किंग शुल्क देना होगा | ऐसा कोई उल्लेख नही है कि मरीज बाहर की एंबुलेंस नही बुलाएगा | जब लोग बाहर की एंबुलेंस बुलाते हैं तो पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी उन्हें हमीदिया अस्पताल परिसर से मरीजों को ले जाने नही देते हैं | इसी बात पर आए दिन विवाद की स्थिति बनती है | पार्किंग ठेकेदार की वसूली के चलते एंबुलेंस संचालकों ने रेट हाई कर रखे हैं, सामान्यत: ऑनलाइन एंबुलेंस 12 रु. प्रति किमी की दर से चार्ज लेती है, जबकि हमीदिया से चलने वाली एंबुलेंस कम से कम 15 रु. किमी की दर से राशि वसूलती है मरीज को मजबूरी में मनमाना भुगतान करना ही पड़ता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com