ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक में बेंडेज व रिफ्रेशमेंट न मिलने की शिकायत झूठी साबित हुई |

भोपाल : 5/7/2023 : हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने के बाद बेंडेज व रिफ्रेशमेंट न मिलने की झूठी शिकायत एक एनजीओ कर्मचारी ने सीएम हेल्पलाइन पर 14 लोगो से करवाई | लोगों की मदद के लिए बनी सीएम हेल्पलाइन का गलत उपयोग कर एक एनजीओ कर्मचारी ने अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश रची | 1 जुलाई को लकी नेगी नाम का एनजीओ कर्मचारी ब्लड डोनेशन के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा यहाँ उसने बेंडेज व रिफ्रेशमेंट न मिलने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर ब्लड बैंक प्रबंधन के खिलाफ कैंपेन छेड़ दिया | इसे लेकर सीएम हेल्पलाइन में भी 15 शिकायतें दर्ज हुई | लेकिन जब इस मामले की जांच करवाई गई तो हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए दरअसल जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई  वह सभी शिकायतकर्ता सार्थक और मुस्कान नाम के एनजीओ से जुड़े हैं | और ब्लड डोनेशन का  काम करते हैं और वह लोग उस दिन ब्लड डोनेशन के लिए अस्पताल गए ही नही थे |  जब ब्लड डोनेशन के रिकॉर्ड रजिस्टर से इन शिकायतकर्ताओं के नामों का मिलान किया गया तो इनके नाम ब्लड डोनेशन की लिस्ट में थे ही नहीं | शिकायतकर्ताओं से बात करने पर अतिशे राज जैन, आकाश श्रवण और रौनक शर्मा ने बताया कि उन्होने लकी नेगी के कहने पर शिकायत की थी | इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com