ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शराब के नशे में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज |

सीधी : 5/7/2023 : सीधी के कुबरी बाजार में 9 दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ता ने शराब के नशे में एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया इस शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेशाब करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस को एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं | आरोपी भाजपा के सीधी विधायक का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है | उधर घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है, और अब इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है | उन्होने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को खत्म किया जाए | उधर भाजपा के सीधी जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह और स्थानीय विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि आरोपी युवक न तो भाजपा का कार्यकर्ता है और न ही विधायक प्रतिनिधि | आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com