ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस करती रही तलाश गुलेल गैंग ने गैमन मॉल के सामने चोरी करने के बाद एमपी नगर में दो ओर वारदातों को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश जारी |

भोपाल : 5/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  गुलेल गैंग द्वारा गैमन मॉल के सामने गाड़ी के काँच फोड़कर चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ढूंढती ही रही और उधर वह एमपी नगर में दूसरी गाड़ियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे | दरअसल, एक्सयूवी में गुलेल से काँच फोड़कर चोरी करने के बाद गुलेल गैंग ऑटो रिक्शा से एमपी नगर पहुंची, और ज़ोन – 2 में दो और गाड़ियों के भी काँच फोड़ दिए | और यह गैंग करीब 45 हज़ार रु. का माल चुराकर रफू चक्कर हो गई | यह चोरी तब हुई जब टीटी नगर पुलिस इस गैंग की तलाश कर रही थी, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा चुकी थीं | एमपी नगर में पहली वारदात खजूरी कला रोड स्थित घरौंदा हाइट्स में रहने वाले संजय पाटीदार की वेन्यू कार में की, संजय मेट्रो रेल कंपनी में फायनेंस ऑफिसर हैं | सोमवार शाम के समय वह एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित बैंक आए थे, वे गाड़ी सड़क किनारे पार्क कर बैंक में गए जब वापस लौटे तो कार का कांच फूटा था, और अंदर रखा बैग गायब था बैग में लैपटॉप व ज़रूरी दस्तावेज़ रखे थे | दूसरी वारदात राजेश धवन की फॉरच्यूनर में हुई | गुलेल गैंग ने ये चोरी भी अपने उसी अंदाज़ में की, जैसे गैमन मॉल के सामने की थी | भोपाल पुलिस ने गैंग की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की भी मदद ली है आरोपी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com