ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को जेल भेजा , घर पर चलाया बुलडोजर |

सीधी : 6/7/2023 : आदिवासी युवक पर भाजपा कार्यकर्ता ने पेशाब करने का गुनाह 10 दिन पहले किया था | जब वह शराब के नशे में धुत था माना जा रहा है कि मामला बढ़ता देख भाजपा नेताओं ने ही उसे सरेंडर करवाया है | प्रवेश शुक्ला  को गिरफ्तार कर लिया गया है | थाने में जाते समय हालांकि, आरोपी को रद्दी भर भी अफसोस या शर्म नही थी कि उसने एक आदिवासी युवक पर अत्याचार किया है,  बल्कि वो तो थाने में सीना तानकर पुलिसवालों से दुआ सलाम करते दिखा | आरोपी के खिलाफ एसटी एससी एक्ट के अलावा रासुका की भी कार्रवाई की गई है | बुधवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं | इस बीच उसके घर पर बुलडोजर चलाकर घर का अगला हिस्सा गिरा दिया गया  बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला व भाजपा नेताओं को आदिवासी महिलाओं ने चप्पल लेकर दौड़ा दिया | आरोपी प्रवेश शुक्ला के विधायक से करीबी संबंध हैं | कमलनाथ ने कहा कि क्या सत्ता का नशा इतना चढ़ गया है भाजपा नेताओं पर कि वे इंसान को इंसान नही समझ रहे | यह घटना टंटया मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com