ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए बीएएमएस के छात्र से 2500 रु. की घूस लेते पकड़ाया सहायक अधिकारी |

भोपाल : 6/7/2023 : कोलार रोड स्थित वीना वादिनी आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ने वाला बीएएमएस के छात्र लक्ष्मण सिंह ने लोकायुक्त एसपी मनु व्यास से शिकायत की थी कि, मप्र आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड भोपाल में अस्थाई पंजीयन करने वाले सहायक अधिकारी ग्रेड-02 चंदन रामसनेही तिवारी (49) इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रु. की रिश्वत मांग रहे हैं | 4 वर्षों की पढ़ाई के बाद एक साल की इंटर्नशिप के लिए इस कार्यालय से रजिस्ट्रेशन किया जाता है | कार्यालय के चपरासी ने ही लक्ष्मण को बताया था कि तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रु. देने होंगे | लक्ष्मण की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार दोपहर को उनके कार्यालय स्थित कक्ष में कार्रवाई कर टीम ने रिश्वत लेते चंदन तिवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया है | इस मामले में चपरासी को भी आरोपी बनाया गया है | आरोपी चंदन तिवारी एवं गोपाल राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com