ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सतपुड़ा भवन के संचालनालय के कर्मचारियों ने नई जगह शिफ्ट हुए कार्यालय की अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया |

भोपाल : 6/7/2023 : सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद स्वास्थ्य संचालनालय को अस्थाई रूप से एमपी एनएचएम और नई सीएमएचओ बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है | इस कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने के लिए कुर्सी, पीने के लिए पानी, शौचालय और काम करने के लिए टेबल की व्यवस्था तक नही है | व्यवस्थाओं के अभाव में कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | कई दिनों से असुविधाओं के साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए यहाँ की अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया और जिम्मेदारों को खूब खरी खोटी सुनाई | इसका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है वीडियो में कर्मचारी कह रहा है कि अधिकारी अपने अपने चैंबर सजाने में लगे हैं , और यहाँ हमारे लिए बैठने तक की व्यवस्था नही है | इससे किसी को कोई सरोकार नहीं है | इस कर्मचारी की बातों का समर्थन दूसरे कर्मचारियों ने भी किया और सबने मिलकर कार्यालय में हंगामा किया | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com