ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकारी जमीन पर खेती को लेकर हुआ विवाद निपटाने बुलाई पंचायत पंचों के सामने ही किसान ने दूसरे किसान को गला दबाकर मार डाला |

मुरैना : 6/7/2023 :  रायड़ी राधेन के टपरे गाँव में रहने वाले रामदयाल केवट और रामलखन केवट ने गाँव के पास सरकारी जमीन को जोत कर खेत बनाया था  लंबे समय से दोनों पक्ष सरकारी जमीन पर खेती कर रहे थे | इस बार बाजरे की खेती के दौरान रामलखन केवट ने खेत की दो फीट मेढ़ तोड़ दी, किसान रामदयाल ने इस मामले को गांव के पंचों के सामने रखा | इस मामले को निपटाने के लिए गांव की  पंचायत सुबह 10 बजे बैठी गांव के करीब 22 पंच, रामदयाल का बेटा, बृजमोहन, भाई सियाराम खेत के ऊपर टीले पर बैठे थे | किसान रामदयाल, रामलखन, टुंडा केवट और भूरा केवट मेढ़ की पार के ऊपर बैठे पंचों को बता रहे थे | तभी रामदयाल और रामलखन के बीच कहा सुनी शुरू हुई इसी बीच आरोपी  रामलखन ने किसान रामदयाल का भरी पंचायत के बीच गला दबा दिया और आरोपी टुंडा ने किसान के सिर पर मुक्का मार दिया | यह देख रामदयाल को बचाने परिजन व पंच नीचे दौड़े लेकिन तब तक रामदयाल की मौत हो चुकी थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com