ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन न होने और अधिकारियों की लापरवाही के चलते तस्करी के आरोपियों को मिल रही जमानत |

ग्वालियर : 7/7/2023 : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी पुलिस गइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है ग्वालियर में थाना प्रभारी के अलावा, एएसपी, एसपी,  डीआईजी, आईजी और एडिशनल डीजीपी भी हैं, लेकिन यह सभी अधिकारी अपराधों की निगरानी का काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं | जो कि इन का मूल काम है, इस मामले में जांच की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि लापरवाही के चलते कामर्शियल मात्रा के साथ पकड़े गए आरोपियों को जमानत मिल रही है | कुरुक्षेत्र निवासी जतिन दीमन (23) डोडा चूरा की तस्करी के आरोप में 16 अक्टूबर 2022 से जेल में बंद हैं, उनकी तीसरी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया गया है | कोर्ट ने आदेश की कॉपी डीजीपी को भेजने को कहा है, शिवपुरी की कोलारस पुलिस ने हरियाणा से आ रहे एक ट्रक में 22 बोरे और चार पहिया वाहन में 1 बोरा जब्त किया था | पुलिस ने 23 बोरों का माल एक तिरपाल पर डाल लिया और मिला दिया | इसकी जांच में डोडा चूरा की पुष्टि हुई | पुलिस को सभी बोरों में से अलग-अलग सैंपल लेने होते हैं, और यूएन किट से उनकी जांच करनी होती है | 22 दिसंबर 2022 से मौके पर सैंपलिंग करने का प्रावधान समाप्त कर दिया है | अब माल को मौके पर सील कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, और उनके समक्ष ही सैंपलिंग की कार्रवाई की जाती है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com