ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जंगल में अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटाने गए जवानों पर पथराव, हवाई फायर करके बचाई जान |

खंडवा : 7/7/2023 : सीताबेड़ी रेंज के जंगलों में अतिक्रमणकारियों की घुसपैठ दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है पहले उन्होने पेड़ों को काटा फिर खेत बनाने के लिए जमीन तैयार की, उसी पर वह लगातार खेती करने का प्रयास कर रहे हैं | गुरुवार सुबह करीब 60 अतिक्रमणकारी बैल और ट्रेक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचे थे | अतिक्रमणकारियों की नीयत जंगल में कब्जा करने की थी | जब इसकी खबर वन अधिकारियों को लगी तो उन्होने 40 जवानों की टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन हुआ कुछ उल्टा ही जवान जिन अतिक्रमणकारियों को रोकने गए थे उन्हीं ने वन अमले को घेर लिया और उन पर पथराव भी किया | कर्मचारियों ने अपनी जान बचाने के लिए बंदूक से दो हवाई फायर किए | उसके बाद अतिक्रमणकारी भाग निकले | हालांकि फायरिंग के मामले में सीसीएफ एनके सनोड़िया ने एसडीओ वर्मा को तलब कर उनसे जानकारी मांगी हैं | हमलावर कौन थे इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com