ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
थाने पहुंची गर्भवती महिला से एसआई ने की अभद्रता और मारपीट |

उज्जैन : 8/7/2023 : नागतलाई कुत्ता बावड़ी क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच 6 जुलाई की रात को विवाद हो गया था, चरक अस्पताल में सोनोग्राफी व जांच के लिए भर्ती गर्भवती पूजा को जब इस बात का पता चला कि विवाद के बाद उसके पति को थाने में बैठा लिया है | तो वह अस्पताल से थाने पहुँच गई | थाने में मौजूद एसआई गोपाल सिंह ने महिला को चांटे मारे और उसे थाने से भगा दिया | उसके बाद परिजनों ने उसे वापस चरक अस्पताल में भर्ती कराया | घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस पार्षद दल नेता रवि राय सहित अन्य चरक अस्पताल पहुंचे | यहां महिला ने आरोप लगाया कि थाने में पुरुष पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की, व अपशब्द भी बोले और धक्का देकर बाहर निकाल दिया | उधर थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि आरोप बिलकुल गलत हैं, जैसा बताया गया है वैसा कुछ हुआ ही नही है | दरअसल कुत्ता बावड़ी क्षेत्र में गीताबाई का पड़ोसी कलाबाई, दुर्गा व लोकेश से झगड़ा हुआ था | थाने में आकर पूजा बाई ने पड़ोसी महिलाओं को गुस्से में चप्पल से मारना शुरू कर दिया |    

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com