ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गोविंद सिंह का आरोप रावतपुरा महाराज बाबा ग़रीबों के घर उजाड़कर बना रहे आश्रम |

भिंड : 8/7/2023 : रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज के लहार विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा है, लहार विधानसभा सीट से रविशंकर महाराज डॉ. गोविंद सिंह के विरुद्ध उतर सकते हैं | महाराज  लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं | इसी चर्चा के बीच मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने महाराज बाबा पर आरोप लगाया | गुरुवार को लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह दबोह रेस्ट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे |  यहां उन्होने  साफ तौर पर कहा कि रावतपुरा महाराज के हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल, चित्रकूट में भी आश्रम बन गए हैं | आखिर इतना पैसा कहाँ से आया, स्कूल कॉलेजों के अलावा और भी व्यापार चल रहे हैं | उन्होने कहा कि ये कोई बाबा नही है बल्कि व्यापारी है, सरकारी ज़मीनों पर कब्जा करके ग़रीबों के घर उजाड़कर आश्रम बना रहे हैं | इस संबंध में रविशंकर महाराज से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके शिष्य सुयश ने बताया कि महाराज ने गोविंद सिंह के बयान वाला वीडियो देख लिया है, लेकिन वे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com