ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सेंट्रल जेल में बंद आरोपी ने किया दूसरे आरोपी पर हमला, 6 महीने में चार बार हुई ऐसी घटना |

भोपाल : 8/7/2023 : भोपाल सेंट्रल जेल में 6 महीने में चौथी बार एक बंदी द्वारा दूसरे बंदी पर हमला करने की वारदात सामने आई है | टीआई अरुण शर्मा ने बताया कि सुबह 7:30 बजे 30 वर्षीय वसी अली बंदी वार्ड में टहल रहा था, तभी पास के वार्ड में बंद इंदौर निवासी वैभव उसके पास आया और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया | गर्दन पर दूसरा वार करता इससे पहले ही वसी ने उसका हाथ पकड़ लिया | शोर सुनकर जेल स्टाफ और अन्य बंदी पहुँच गए और आरोपी को पकड़ लिया | जेल अस्पताल में वसी का इलाज चल रहा है | अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी ने बाल्टी या थाली से निकले टुकड़े को घिसकर ये ब्लेड नुमा हथियार तैयार किया होगा | लेकिन जेल प्रहरियों को इसकी भनक तक नहीं लगी | गांधी नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला और धमकाने का केस दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com