ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दो महीने पहले की थी आत्महत्या न्याय न मिलने पर पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी |

विदिशा : 8/7/2023 : मामला नटेरन थाने के दुपारिया गाँव का है यहां रहने वाली बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा रक्षा गोस्वामी के साथ सुदीप धाकड़ और 5 अन्य आरोपी आते जाते छेड़छाड़ करते थे | उनकी इन हरकतों से तंग आकर दो महीने पहले छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी | बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने पुलिस में गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी | और आरोपी आज़ादी से घूमते रहे क्योंकि आरोपी भाजपा से जुड़े थे | छात्रा ने सुसाइड नोट में 6 आरोपियों का नाम लिखा था,  लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी सुदीप धाकड़ पर केस दर्ज किया | सुदीप भी जमानत पर बाहर निकलने के बाद युवती के पिता को धमकियां दे रहा था, लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उन्हें नही पकड़ा और उनकी धमकियों से डरे पिता ने अपनी भी जान ले ली, गुरुवार को पिता धीरेंद्रगिरी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | दो मौतों के बाद गुस्साए  परिजन व ग्रामीण शुक्रवार को इंसाफ के लिए सड़क पर उतर आए, उन्होने पुजारी का शव सड़क पर रखकर दो घंटे तक चक्काजाम किया, उसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com