ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एम्स के ब्लड बैंक की व्यवस्था चरमराई, जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गंभीर मरीज को 5 दिन बाद भी एसडीपी नही लगाने से जान को खतरा |

भोपाल : 10/7/2023 : एम्स के ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन मशीन खराब होने से मरीजों को एसडीपी नहीं चढ़ पा रहा है इस कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | और प्लेटलेट्स घटे मरीजों की जान खतरे में पड़ गई है | बाहर से लाए हुए प्लेटलेट्स लगाने को डॉक्टर तैयार नही ऐसी व्यवस्थाओं के दौरान एक 55 वर्षीय महिला मरीज की जान पर बन आई है | दरअसल, सुभाष नगर निवासी इस मरीज को करीब दो हफ्ते पहले एम्स में भर्ती किया गया था, तब महिला के प्लेटलेट्स करीब सात हज़ार थे, ऐसे में डॉक्टर ने एसडीपी चढ़ाने की सलाह दी थी | शनिवार को एक यूनिट एसडीपी चढ़ाया गया था | 5 जुलाई को फिर से एक यूनिट एसडीपी चढ़ाया जाना था | तब पीड़ित के पति डोनर और 10 हज़ार रु. कीमत की किट लेकर आए थे | लेकिन, ब्लड सेपरेशन के दौरान ही मशीन खराब हो गई और एसडीपी नहीं मिल पाया | किट खराब होने से 10 हज़ार रु. भी बर्बाद हो गए | पीड़िता के पति ने दूसरे ब्लड बैंक से एसडीपी लाने को कहा तो इसके लिए यहाँ के डॉक्टरों ने मना कर दिया महिला के प्लेटलेट्स 5000 से भी कम हो गए हैं, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्लेटलेट्स 1.5 लाख से 4 लाख के बीच होते है | डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड बैंक वाले यदि लिखकर दे तो हम बाहर से लाए हुए प्लेटलेट्स चढ़ा सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com