ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चार्ज लेने के बाद भी सुविधाएं उपलब्ध न कराने वाले बिल्डर पर केस दर्ज |

भोपाल : 11/7/2023 : ( नुजहत सुल्तान)  एकता साईं धाम कॉलोनी टूबा कॉलेज के पास है, यहाँ पर 2020 में जिन लोगों ने प्लॉंट खरीदे थे उन्हें यहाँ ब्रोशर में दिखाया कि कॉलोनी के अंदर 20 फीट की रोड, बाउंड्रीवॉल, ड्रेनेज पार्क और मंदिर बनाकर देंगे | कॉलोनाइजर ने सभी से 50 रु. प्रति वर्ग फीट के हिसाब से इसका चार्ज भी लिया | इस भरोसे पर लोगों ने ये प्लॉंट खरीदकर मकान भी बना लिए | लेकिन बिल्डर द्वारा बताई गई सुविधाओं में से एक भी उपलब्ध नहीं कराई गई | यहाँ केवल पानी मिल रहा है | रहवासियों ने इस मामले की शिकायत निशातपुरा पुलिस में की है | रहवासियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी के अंदर से दूसरी कॉलोनी को रास्ता भी दे दिया है | जब रहवासियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी बोले कि यहां रहना है तो रहो हम कुछ नहीं कर सकते | रहवासियों को यहाँ तीन साल बीत गए हैं,  अब तक जमीन मालिक, बिल्डर ने अपना वादा पूरा नहीं किया | इसके बारे में सवाल उठाने पर ये लोग धमकाते हैं | इस मामले में रहवासियों की शिकायत पर जमीन मालिक अब्दुल रज़्ज़ाक़, मुजफ्फर खान, शजिल खान उनके पार्टनर असलम खान ( कॉलोनाइजर ) महेश पुष्कर, प्रकाश अहिरवार व अन्य ने ब्रोशर दिखाया था | इस आधार पर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने का केस दर्ज कर लिया है | जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com