ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की बनाई रणनीति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनता से किए गए वादों को झूठा बताया |

भोपाल : 11/7/2023 : सोमवार को पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई | बैठक में मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दो पर चर्चा हुई | कमलनाथ ने कहा कि सभी विधायक आम जनता के मुद्दे उठाएं विधानसभा चुनाव में सभी  विधायक जीतेंगे और नई विधानसभा दल की बैठक में शामिल होंगे | पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि, उज्जैन में हुए महाकाल लोक घोटाले , सतपुड़ा भवन में लगी आग, और सीधी में आदिवासी युवक के साथ हुए अत्याचार जैसे मुद्दो को प्रमुखता से उठाया जाएगा | उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से पीड़ित है | शिवराज सिंह चौहान सिर्फ जनता से झूठे वादे करते हैं | और जनता की आकांक्षाओं पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है | पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि सदन में भाजपा सरकार को घेरेंगे अमित शाह आ रहे हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा सरकार के कुशासन से पीड़ित न हो  दलित और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं | विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट आने के सवाल पर भनोत ने कहा कि यह बजट जनता के कल्याण के लिए नहीं आ रहा है | अनुपूरक बजट इसलिए आ रहा है कि शिवराज सरकार 50% एडवांस कमीशन ले सके |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com