ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पास आ रहे फ्रॉड कॉल्स द्वारा विभाग के अधिकारी बनकर हितग्राहियों की आधार और बैंक खातों की मांग रहे जानकारी |

भोपाल : 11/7/2023 :  2017 में आरंभ हुई मातृ वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को केंद्र सरकार की तरफ से 5000 रु. तीन किश्तों में प्राप्त होते हैं यह राशि सीधे बैंक खातों में आती है | लेकिन कई महीनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पास अंजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं | कॉल करने वाला खुद को विभाग का अधिकारी बताता है | और हितग्राहियों के आधार और बैंक खातों की डिटेल्स मांगता है | इस तरह के कॉल्स कई जिलों में लगभग 2 साल से आ रहे हैं | देवास की कार्यकर्ता सुमन कुमारी ने कहा कि 6 महीने पहले तक लगातार कॉल्स आए जो इस तरह की जानकारी मांगते हैं | हरदा में कार्यकर्ताओं को परियोजना अधिकारी बनकर कॉलर ने हितग्राहियों के आधार और खातों की डिटेल्स मांगी थी | जिले में एक महिला हितग्राही के खाते से इसी तरह 3000 रु. निकल गए | छिंदवाड़ा के विभाग में डब्ल्यूबीसीएल पद पर काम कर रही 54 वर्षीय महिला ने बताया कि उन्हें कॉलर ने किसी कार्यक्रम में बुलाया और उसके नाम पर ओटीपी मांगा | व्हाट्सएप करके उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जिसकी शिकायत उन्होने सायबर सेल में की थी | प्रमुख सचिव महिला बाल विकास दीपाली रस्तोगी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है | सीएम हेल्पलाइन की सहायता से जानकारी लेनी होगी | उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com