ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इलाज कराने पहुंची महिला के ऊपर गंदा साया बताकर ज्यादती करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार |

भोपाल : 11/7/2023 :  मंडीदीप में रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपनी चक्कर आने की बीमारी से परेशान होकर भोपाल इलाज कराने के लिए आई थी | किसी ने उसे बताया कि एमपी नगर जोन – 1 स्थित अलकनंदा कॉम्प्लेक्स में दफ्तर चलाने वाले दिलीप बुंदेला इस बीमारी का इलाज करते हैं | दिलीप एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ साथ झाड़ा फूंकी का काम भी करटा है | महिला ने उनके दफ्तर पहुँचकर अपनी चक्कर आने की बीमारी के बारे में बताया तो आरोपी बोला तुम्हारे ऊपर कोई गंदा साया है | तुम बाद में आना दोबारा महिला अपने भाई के साथ उसके पास इलाज कराने गई तो आरोपी ने उसके भाई को नीबू लेने के बहाने से बाहर बेज दिया और महिला के साथ ज्यादती की | जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने कहा तुम्हारे ऊपर गंदा साया है जो गंदा काम करने से ही दूर होगा | | इसके बाद तुम्हारी बीमारी ठीक हो जाएगी | यदि तुमने इसका विरोध किया तो तुम्हारी ज़िंदगी खतरे में पड़ सकती है |  महिला उस ढोंगी बाबा के झांसे में आ गई और वह 8 साल तक इलाज के नाम पर महिला के साथ ज्यादती करता रहा | लेकिन जब महिला को कोई फायदा नहीं लगा तो उसने अपने पति को सारी सच्चाई बताई इसके बाद महिला ने एमपी नगर थाने पहुँचकर ढोंगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया | पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com