ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो दोस्त एक ही युवती के प्रेम जाल में फंसे, एक दोस्त ने दूसरे की गला घोंटकर कर दी हत्या और शव को जलाकर नाले में बहाया |

ग्वालियर : 11/7/2023 : डबरा के व्यापारी अनिल शिवहरे का इकलौता बेटा सागर उर्फ चिराग शिवहरे (25) ने ग्वालियर के आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की थी | अब वह डबरा में रहकर पिता का कारोबार संभाल रहा था | शनिवार दोपहर 2 बजे सागर पार्टी में जाने का बोलकर घर से निकला था | शाम 6:30 बजे पिता ने कॉल किया तो उसने एक घंटे में  वापस आने का कहा | रात करीब 8 बजे उसका मोबाइल बंद बताने लगा जब रात तक सागर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत की, अगले दिन भी जब सागर घर नहीं आया तब पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी | पुलिस ने सबसे पहले सागर के मोबाइल की लोकेशन निकाली आखिरी लोकेशन  ग्वालियर में दर्पण कॉलोनी की मिली, जहां सागर का दोस्त अंश उर्फ यश जादौन (22) रहता था | जो पिछले कई दिनों से सागर के संपर्क में था दोनों दोस्तों की  लोकेशन एक ही जगह की मिलने से पुलिस को कुछ शक हुआ पुलिस ने अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अंश ने पहले तो खुद को बेकसूर बताया पुलिस ने जब सख्ती की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया | उसने पुलिस को बताया कि वह ओर सागर एक ही लड़की से प्रेम करते थे उसने सागर को प्रेमिका की बेवफाई के सबूत दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया | युवक के वहां पहुँचने पर आरोपी ने अपने चचेरे भाई की मदद से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी, सबूत मिटाने के लिए कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे शव को ले जाकर जला दिया और दूसरे दिन सुबह वहां जाकर उसकी आस्थियां और राख समेटकर नाले में बहा दी | दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका को कॉल कर बताया कि उसने सागर को रास्ते से हटा दिया है | सोमवार दोपहर युवक के जले हुए अवशेष नाले के पास से पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है         

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com