ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले में झांसी फोरलेन पर आते-जाते ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायते |

भोपाल : 14/7/2023 : सागर झांसी फोरलेन पर ट्रकों से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ 12 नवंबर 2021 को ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर अवैध वसूली पर रोक के लिए आवाज़ उठाई थी | ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि सागर आरटीओ अमले के 5 अफसर और 12 कर्मचारी सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक झांसी फोरलेन पर तैनात रहते हैं | परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले में इस अमले ने लूट मचाकर रखी है ये अफसर फोरलेन से गुजरने वाले हर एक ट्रक से 500 रु. लेते ही हैं | चाहे उनके पास पेपर्स हो या नहीं हों इतना ही नहीं इस अमले ने 1500 रु. लेकर रिश्वतख़ोरी का मंथली टोकन बनाकर ट्रक चालकों को दे रखा है, जिसे दिखाने पर ये ट्रकों को बिना चैकिंग के जाने देते हैं | एक ट्रक ड्राइवर ने बताया कि इन्हें दोनों तरफ से एंट्री का पैसा चाहिए | पेपर्स चैक ही नहीं करते कई बार तो फाइल लेकर भी नहीं जाना पड़ता सीधे पैसा मांगते हैं | कागज़ चाहे एक भी न हो, बस 500 रु. दे दो और निकल जाओ और जिस गाड़ी के कागज़ पूरे भी हो तब भी 500 रु. देना ही है | सागर आरटीओ से सुनील शुक्ला ने बताया कि, चैकिंग के प्रति लोगों का नज़रिया अलग रहता है | वे सोचते हैं कि जुर्माने से बच जाएं सचेत करने चैकिंग करते हैं, टोकन अपने यहाँ का नहीं है ऊपर से अगर निर्देश मिलते हैं तब ही चैकिंग होती है | इस तरह की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है | उड़नदस्ते इसलिए ही तैनात किए जाते हैं कि नियमित जांच हो सके |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com