ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बड़ी बहन के पति के साथ भागी बेटी से नाराज पिता ने किया बड़ी बेटी व नातियों सहित आत्महत्या का प्रयास |

मुरैना : 14/7/2023 : मुरैना जिले के छौंदा गाँव में रहने वाले 68 वर्षीय पिता ने अपनी छोटी बेटी के जीजा संग भाग जाने से नाराज होकर बड़ी बेटी व उसके  तीन बच्चों संग खाया जहर | दरअसल, कुंदन बाथम की बड़ी बेटी रामबेटी की शादी जौरा निवासी रामविलास से हुई थी, रामविलस की दो बेटियाँ व एक बेटा है, रामविलास और उसकी साली के बीच प्रेम प्रसंग के चलते 11 जुलाई को वह साली को लेकर भाग गया | जब इस बात की खबर परिजनों को लगी तो पिता ने अपनी बड़ी बेटी व उसके तीन बच्चों के साथ जहर खाने का फैसला किया | बुधवार सुबह कुंदन ने रामबेटी और उसके तीन बच्चों को सिंघाड़े का कीटनाशक सतुए में मिलाकर दिया और खुद ने भी इसे खा लिया | सुबह पाँच बजे पड़ोस में रहने वाली सुनीता ने देखा कि कुंदन और बाकी सभी लोग उल्टियां कर रहे हैं, तो सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया | जहां से बेटी मोनिका को छोड़कर सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है | मुरैना अस्पताल में भर्ती बच्चों व पिता का इलाज चल रहा है फिलहाल सभी की हालत स्थिर है | इधर रामविलास और उसकी साली को जौरा में उसके घर से पकड़ लिया गया है पुलिस पूछताछ में जुटी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com