ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भ्रष्ट कर्मचारी व अधिकारी चालान पर रोक लगाने व एफआईआर निरस्त कराने के लिए हाई कोर्ट में लगा रहे याचिका |

इंदौर : 14/7/2023 : रिश्वतख़ोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी अपने बचाव के लिए चल रहे कानूनी दांवपेज | इन भ्रष्ट कर्मचारी व आधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति विधी विभाग व उनके संबंधित विभागों से मिलना है, अब कर्मचारी से लेकर अफसर तक चालान पर रोक लगाने, एफआईआर निरस्त कराने व चालान पेश होने से पहले अग्रिम जमानत का लाभ दिए जाने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगा रहे हैं | आधा दर्जन से अधिक अफसर हाल ही में अर्जी भी लगा चुके हैं | दरअसल, इस साल लोकायुक्त पुलिस द्वारा चालान पेश करने और कोर्ट के द्वारा सज़ा दिए जाने के रिकॉर्ड बन सकते हैं | सात महीनों में ही अब तक 25 के करीब चालान पेश किए जा चुके हैं, वहीं, इस साल के बचे 5 महीनों में 80 से अधिक चालान और पेश कर दिए जाएंगे | केस दर्ज करने के बाद संबंधित विभाग के मुख्यालय से केस चलाने के लिए अनुमति मांगी जाती है, वहाँ से विलंब होता है तो विधि विभाग को अनुमति देने का अधिकार है | इधर, विभिन्न पैरामेडिकल कॉलेज में एससी – एसटी छात्रों के नाम पर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने वाले कॉलेज संचालकों के खिलाफ भी तेज़ी से चालान पेश हो रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com