ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर सोने चाँदी के जेवर सहित 10 लाख रु. नगद व दो बंदूकें लूटकर ले गए |

राजगढ़ : 14/7/2023 : काचरिया पुरोहित गाँव में रहने वाले पूर्व सरपंच बनेसिंह 25 साल पहले अध्यक्ष भी रहे हैं, इनके 4 बेटों में सबसे छोटे बेटे राजेंद्र सिंह 15 साल पहले गाँव के सरपंच थे | इनकी सारंगपुर में कपड़े की दुकान है | बनेसिंह अपने छोटे बेटे के साथ रहते थे | बुधवार रात बेटा बहू पहली मंजिल पर सो रहे थे | ग्राउंड फ्लोर पर बनेसिंह (85) व उनकी पत्नी लाड़कुंवरबाई (82) सो रहे थे | तभी देर रात कुछ बदमाशों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और घर में घुसे बदमाशों ने सरपंच पर हमला कर हत्या कर दी | वारदात के समय उनकी पत्नी भी जाग गई थी | बदमाशों ने उन्हें भी घायल कर दिया | उन्हें इंदौर में भर्ती कराया गया है | बेटे बहू को इस घटना की भनक तक नहीं लगी और बदमाश 20 तोला सोने के जेवर, 5 किलो चांदी, 10 लाख रु. नगद और दो बंदूकें लूटकर ले गए | गुरुवार सुबह 5 बजे बहू जब चाय बनाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर आई तो बहू ने सास ससुर को खून से लथपथ पड़ा देखा तो पति राजेंद्र को उठाया | राजेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी, भोपाल से 8 अफसरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बाहरी गैंग ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है | वारदात को ट्रेस करने के लिए राजगढ़ और शाजापुर जिले के 11 पुलिस थानों के पुलिस बल को बुलाया गया | एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमने स्पॉट देखा है, पीछे से आए कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया हैं | दरवाजा खुला होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि दरवाजा तोड़ने के निशान नहीं मिले हैं | हमने अलग-अलग टीमें गठित की है जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com