ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकार द्वारा पटवारी भर्ती में नियुक्तियां रोक देने से गुस्साए परीक्षार्थियों ने प्रदेशभर में किया धरना प्रदर्शन |

भोपाल : 14/7/2023 : पटवारी भर्ती की संयुक्त परीक्षा 2022 से होने वाली नियुक्तियों को सरकार ने रोक दिया है | गुरुवार को परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए | विपक्ष के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट किया कि इस परीक्षा में एक सेंटर के रिजल्ट पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है | लिहाजा इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं | सेंटर के रिजल्ट का परीक्षण किया जाएगा इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी | इससे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वार्डा ने कहा कि यह व्यापंम घोटाला 2.0 है | प्रियंका ने कहा कि सरकार जांच कराने से बच रही है,  सीएम के ट्वीट से पहले सरकार के प्रवक्ता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आईआईटी और नीट कराने वाली सबसे प्रतिष्ठित कंपनी ने पटवारी चयन परीक्षा कराई है | इसमें कोई धांधली नहीं हुई है | कांग्रेस झूठ बोल रही है | राहुल गांधी ने कहा कि मप्र में भाजपा ने युवाओं के साथ सिर्फ चोरी की है | पहले भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब प्रदेश के लाखों युवाओं से रोजगार की चोरी की जा रही है | गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि पर्चियों में लिखकर नौकरी देने वाले लोग विश्व की आधुनिकतम चयन परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं | पटवारी चयन परीक्षा में सातों टॉपर्स ने अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा दी है, हर जवाब की रिकॉर्डिंग होती है |    

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com