ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जालसाजों ने टेलीग्राम में इंवेस्टमेंट कर ज़्यादा मुनाफे का लालच देकर सीए से ठगे 8 लाख रु. |

भोपाल : 15/7/2023 : कोहेफिज़ा में सपना अपार्टमेंट के पीछे रहने वाले हारून खान चार्टड अकाउंट (सीए) हैं उन्होने पुलिस में शिकायत कर बताया कि 19 जून से 26 जून 2023 के बीच जालसाजों ने टेलीग्राम में इंवेस्टमेंट कर अधिक पैसा कामाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 8 लाख रु. ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की है | हारून ने बताया कि टेलीग्राम पर मैरी नाम के व्यक्ति ने एक पोस्ट पर लाइक करने के बदले में 60 रु. देने की बात कही | उसने एक टास्क के जरिए एक हज़ार रु. का इनवेस्टमेंट करवाकर 1200 रु. वापस मिलने की बात बताई | हारून ने ज़्यादा पैसे मिलने की बात सुनकर उनके बताए हुए खाते में एक हज़ार रु. ट्रांसफर कर दिए | इसके बाद उन्हे टेलीग्राम एड्रेस देकर संजय जोशी से संपर्क करने को कहा गया | संजय से बातचीत करने पर उन्होने एक पोस्ट भेजी और उनकी भेजी हुई वेबसाइट पर अकाउंट खोलने का कहा अकाउंट खोलने पर संजय द्वारा बताए गए तरीके से क्लिक करने पर बिड हो जाने पर यहां मुनाफा सहित पैसा वापस कर दिया जाएगा | हारून ने एक हज़ार रु. बिड चालू की तो यहां मुनाफे सहित पैसा वापस आ गया | जालसाजों ने उनसे पहले 1000, 3000, 5000 ऐसे करके कई बिड करवाई | जालसाज पहले भरोसे में लेने के लिए छोटी रकम वापस करते रहे फिर ऐसे ग्रुप में जोड़ा जिसमें सिर्फ चार लोग ही थे | इसमें उनसे तीन बार में 1 लाख की बिड कराई हारून ने जब बिड लगाने से मना किया तो उसे पूरी रकम डूबने का डर दिखाया | फिर 8 लाख 8 हज़ार रु. अलग अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए | जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो सायबर क्राइम में शिकायत दर्ज की, सायबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com