ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक ही दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर देने की योजना धरी की धरी रह गई लोगों को मुख्यालय के ही लगाना पड़ रहे चक्कर |

भोपाल : 15/7/2023 : करीब दो महीने पहले नगर-निगम ने घोषणा की थी कि, शासन की ओर से ज़ोनल अधिकारियों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार मिल गए हैं | लेकिन 19 मई से अभी तक ज़ोन में प्रमाण पत्र बनना शुरू नहीं हुए हैं | मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए अभी भी लोगों को आईएसबीटी के चक्कर लगाना पड़ रहा है | दरअसल, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने निगम के सभी ज़ोनल अधिकारियों और वार्ड प्रभारियों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है | महापौर मालती राय ने निर्देश दिए थे कि ज़ोनल अधिकारी और वार्ड प्रभारी रोजाना अपने क्षेत्र के विश्रामघाट और कब्रिस्तान पर संपर्क कर उस दिन होने वाले अंतिम संस्कार की जानकारी लेकर मृतक के परिजनों से संपर्क करेंगे | दस्तावेज़ लेकर एक ही दिन में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर घर पर ही पहुंचाएंगे | लेकिन पोर्टल पर ज़ोन के अनुसार मैपिंग न होने से आवेदन मुख्यालय के पोर्टल पर ही जा रहे हैं | जबकि, पोर्टल के ज़रिए प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए उनके आईडी पासवर्ड भी तैयार हो गए हैं |  नियमानुसार मृत्यु प्रमाण पत्र 21 दिन के भीतर बनाना होता है, इसके बाद प्रमाण पत्र बनाने में प्रक्रिया लंबी हो जाती है | ज़ोनल अधिकारियों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के भी अधिकार दिए गए हैं | लेकिन जन्म प्रमाण पत्र भी ज़ोन में नहीं बन रहे हैं | कोई व्यक्ति यदि ज़ोन या वार्ड कार्यालय में आता है तो कर्मचारी दस्तावेज़ लेकर उसका आवेदन पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं, लेकिन प्रमाण पत्र मुख्यालय से ही जारी हो रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com